मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड ने महिलाओं को किया जागरूक

स्थानीय समाचार

संवाददाता मोनू भारती 

तहसील मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ 

मोहम्मदाबाद गोहना मऊ। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना क्षेत्र मोहम्मदाबाद गोहना में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन के दिशा-निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे थाना प्रभारी महोदय केके वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया, जिनमें 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए तथा 108 एम्बुलेंस सेवा शामिल हैं। साथ ही, महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया कि किसी भी आपात स्थिति में इन सेवाओं का उपयोग कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। पुलिस टीम ने महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम में मोहम्मदाबाद गोहना सर्किल की उप निरीक्षक माधुरी सागर, महिला आरक्षी सरिता भाग लिया। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें सतर्क एवं जागरूक रहने की सीख दी।