संवाददाता नीरज शुक्ला
रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली सोलह वर्षीय नाबालिक लड़की को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी लिखित तहरीर लड़की के पिता ने रामनगर थाने पर दी है। लिखित तहरीर में लड़की के पिता ने एक युवक पर शंका जताते हुए कहा है कि ग्राम डढ़िया मऊ सफदरगंज निवासी शिवा मिश्रा पुत्र श्रीकांत मिश्रा मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है क्योंकि इससे पहले भी वह मोबाइल पर बात किया करता था।
मेरी पुत्री अपने साथ एक मोबाइल फोन तीन हजार की नगदी व बैंक एटीएम भी साथ ले गई है।
मेरे परिवार के सभी सदस्य इस बात से काफी आहत है तथा हमें संदेह है कि मेरी पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना न घटित हो जाए।
इस प्रकरण को लेकर हमारे संवाददाता ने जब अतिरिक्त थाना प्रभारी राज बहादुर सरोज से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की पूरी जांच पड़ताल कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा




