मदन मोहन झा की छुट्टी, अखिलेश सिंह को मिला बिहार कांग्रेस की कमान, बने प्रदेश अध्यक्ष

POLITICS

पटना
पटना संवाददाता : अमिताभ गौरव
बिहार कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। अखिलेश सिंह को पीसीसी की कमान मिल चुकी है। मदन मोहन झा की जगह अब अखिलेश सिंह बिहार कांग्रेस की कमान संभालेंगे। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस ने सवर्ण चेहरे पर ही भरोसा जताया है। बता दें कि मदन मोहन झा के नेतृत्व में ही लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ा गया था। महागठबंधन 2.0 में फिलहाल कांग्रेस सरकार में शामिल है। कांग्रेस आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मदन मोहन झा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद लंबे समय से कयास लगा जा रहे थे कि बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा? सभी नामों पर सस्पेंस हटाते हुए अखिलेश सिंह के नाम का ऐलान कर दिया।