रामनगर बाराबंकी
विकासखंड रामनगर के ब्लॉक प्रमुख के द्वारा की गई शिकायत पर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी आस्था सिंह शनिवार को निलंबित कर दी गई। भ्रष्ट और बेलगाम अधिकारियों व कर्मचारियों में यह खबर सुनते ही हड़कंप मच गया। ज्ञात हो कि रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी को आस्था सिंह के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी जिसकी वजह से ब्लॉक प्रमुख ने इसकी शिकायत बाराबंकी डीएम से की।
डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करवाने के आदेश दिए जिसमे आस्था सिंह दोषी पाए गई। सचिव की लगातार मनमानी व धांधली से ग्राम प्रधान समेत जनता परेशान थी।
जब इसकी जांच रामनगर में तैनात खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी को मिली तो उन्होंने पाया कि उटखरा में बने सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर में 54000 रुपये का गलत तरीके से निष्क्रिय समूह की महिला के नाम पर भुगतान किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत काजीपुर में पंचायत भवन में मानक विहीन सामग्री का इस्तेमाल किया गया और तो और ग्राम बिठौरा में पंचायत बावन व शौचालय का निर्माण भी नही करवाया गया।
आपको बताते चले कि पिछले दिनों ब्लॉक प्रमुख में रामनगर ब्लॉक में एक बैठक की जिसमे आस्था सिंह के खिलाफ कई शिकायत मिली जिसके चलते ब्लॉक प्रमुख ने खंड विकास अधिकारी को जांच करने को कहा साथ ही बाराबंकी डीएम से शिकायत की उसके बाद आस्था सिंह को ब्लॉक सभागार में आने को कहा लेकिन आस्था सिंह नही आई।




