काबुल: अफगानिस्तान में पूर्व महिला सांसद मुर्सल नबीज़ादा की उनके आवास पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में गोली लगने से उनके बॉडीगार्ड की भी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।
2021 में देश की सत्ता पर तालिबान के काबिज़ होने के बाद यह पहली बार है जब पुरानी सरकार के किसी सांसद की हत्या हुई है। गौरतलब है कि मुरसल नबीजादा उन कुछ महिला सांसदों में से हैं जो अगस्त, 2021 में सत्ता पर तालिबान का कब्जा होने के बाद भी काबुल में रह रही थीं।
देश की सत्ता पर तालिबान के फिर से काबिज होने के बाद यह पहली बार है, जब पुरानी सरकार के किसी सांसद की शहर में हत्या की गई है। स्थानीय पुलिस प्रमुख मौलवी हमीदुल्ला खालिद ने बताया कि नबीजादा और उनके अंगरक्षक की शनिवार तड़के करीब तीन बजे एक ही कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद के भाई और एक अन्य अंगरक्षक हमले में घायल हुए हैं। वहीं, तीसरा सुरक्षा गार्ड घर से पैसे और गहने लेकर फरार हो गया है।




