अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता अधिनियम पर जताया विरोध

स्थानीय समाचार

संवाददाता मोनू भारती

मोहम्मदाबाद गहना मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को अधिवक्ता भवन में आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता अली अकरम एडवोकेट ने किया। बैठक में संघ के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे तथा बार कौशिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देशन पर अधिवक्ता अधिनियम 2025 बिल पर विरोध जताया गया। साथ ही बताया गया कि उक्त अधिवक्ता बिल जो केन्द्र सरकरा द्वारा सदन में लाने की तैयारी की जा रही है, वह बिल अधिवक्ता विरोधी बिल है। उसको वापस करने व अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने का निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों द्वारा काली पट्टी बाधकर व चक्रमण करके विरोध जताया गया तथा यह भी निर्णय लिया गया कि जबतक अधिवक्ता विरोधी बिल रद्द या वापस नहीं किया जाता है, तब तक हम लोग बार कौशिल ऑफ उ०प्र० प्रयागराज के निर्देश का पालन करेंगे। साथ ही साथ बिल का विरोध भी करेंगे।

इस मौके पर मंत्री अशोक कुमार, संतोष श्रीवास्तव, खालिद जमाल खां, महेंद्र राय, लालजी गौतम, उमाशंकर यादव, आफताब अहमद, विजय कुमार, प्रदीप पांडेय, सुरेश चौबे, अली इमदाद जैदी विनय श्रीवास्तवव आदि अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।