संवाद दाता:- सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 31/01/2026 पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन महोदय के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक आदमपुर के नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना व अन्य माध्यम से थाना स्थानीय पर। थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित अभियुक्त विकास राजभर पुत्र राजकुमार राजभर निवासी रसुलगढ़ थाना सारनाथ वाराणसी 21 वर्ष दिनांक 31.01.2026 को जाखिनी थानाक्षेत्र राजातालाब से गिरफ्तार किया गया ।
घटना का विवरणः- प्रार्थी द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया है कि दिनांक- 07/11/2025 को सुबह 4 बजे भोर में विकास राजभर मेरी नाबालिक पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया और घर से पैसा जेवर 2 सोने की चैन चादी के पायल पायजेब करधन भी साथ मे ले गये उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना आदमपुर द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरणः- मु0अ0सं0- 0164/2025, धारा- 137(2), 87, 65(1), 351(2) बीएनएस व धारा- 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
अभियुक्तगण का विवरण:- विकास राजभर पुत्र राजकुमार राजभर निवासी रसुलगढ़ थाना सारनाथ वाराणसी 21 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान- जाखिनी थानाक्षेत्र राजातालाब,
गिरफ्तार करने वाली टीम: –
श्री विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । महिला उपनिरीक्षक किरन यादव थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उपनिरीक्षक बलिराम यादव, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी उपनिरीक्षक अजय कुमार, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी उपनिरीक्षक अखिल सिंह थाना आदमपुर , आरक्षी वीरसेन सिंह थाना आदमपुर , आरक्षी अश्वनी सिंह (सर्विलांस सेल) कमिश्नरेट वाराणसी ।




