थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी कर UPI के माध्यम से बैंक खाते से रुपया निकालने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 9 मोबाइल फोन बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व् प्रभारी निरीक्षक आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना तथा सर्विलास सैल कमिश्नरेट वाराणसी व साइबर सेल टीम के माध्यम से थाना आदमपुर में पंजीकृत मु0अ0स0-059/2026 धारा-303(2) बर्बीएनएस, 66 डी आईटी एक्ट व वढोत्तरी धारा 317(2), 318(4) बीएनएस से संबंधित 02 नफर अभियुक्तगण को दिनांक 08/04/2026 को महेशपुर इन्ड्रटियल एरिया थानाक्षेत्र मडुवाडीह वाराणसी से गिरफ्तार किया गया तथा कुल 09 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरादमगी के संबंध में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- वादी मकुदमा द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया कि दिनांक 11/03/2026 को सुबह लगभग 4.00 AM बजे अपने निवास कोनिया से लखनऊ के लिए निकला था, लेकिन किसी ने कैंट तक के रास्ते में ही मोबाइल चोरी कर लिया, फिर दिनांक 12/03/2026 को मोबाइल खोने की सूचना के साथ Jio का नया सिम लखनऊ में जिओ सेन्टर से प्राप्त किया, लेकिन सिम एक्टिवेट न होने की दशा में पता करने पर यह पता चला कि किसी ने सिम को अपने नाम से jio से Airtel में पोर्ट करा लिया है, साथ ही नयी UPI-ID बनाकर मेरे विभिन्न बैंक खातों से कुल 85860 रु कई खातों में स्थानान्तरित कर दिया है । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना आमदपुर में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण पूछतांछ – अभियुक्तगण सामूहिक पूछताछ पर बता रहे है कि हम लोगो के पास बरामद 07 एन्ड्राइड मोबाइल चोरी के है जो अलग-अलग जगह से हम लोगो द्वारा चुराये गये है । इसके पहले भी हम लोगो ने काफी मोबाइल चुराये है। किसी न किसी माध्यम में उन मोबाइल फोन का लॉक खोल लेते हैं तथा उसके बाद मोबाइल मे लगे सिम से यूपीआई बना लेते है या फिर यूपीआई आईडी का पासवर्ड रिसेट कर लेते है। यदि किसी मोबाइल का लॉक नही खुलता है तब सिम को निकालकर दूसरे मोबाइल पर लगाकर उससे लिंक खार्ता का यूपीआई आईडी बना लेते हैं। फिर यूपीआई से जन सुविधा केन्द्र या किसी अन्य खातौ पर पैसा ट्रान्सफर कर इमरजेन्सी बता कर कैश निकाल लेते है। यदि खाते मे ज्यादा एमाउन्ट होता है और तुरन्त नही निक्ल पाता तो चोरी किये हुये सिम को किसी दूसरे आपरेटर में सिम पोर्ट करा लेते है जिससे वह सिम बन्द नही होता है और हम लोग कई दिन तक उससे पैसा निकालते है और मोबाइल को जब कोई ग्राहक मिल जाता है उसे बेच देते है। इस प्रकार हम लोग साइबर फ्राड की घटना करते है। आज भी हम दोनो लोगो के पास जो चोरी के मोबाइल है उनका पासवर्ड तोडकर मोवाइल को बेचने व यूपीआई से पैसा ट्रान्सफर करने का प्रयास कर रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरणः- मु0अ0स0- 059/2026 धारा-303(2) बीएनएस, 66 डी आईटी एक्ट व वढोत्तरी धारा-317(2), 318(4) बीएनएस थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

अभियुक्तगण का विवरण: –

1. आशीष पाल पुत्र महेश पाल निवासी- सरैया न0-02 जयरामपुर थाना-चौबेपुर वाराणसी उम्र करीब 26 वर्षे। 2. विनोद यादव पुत्र जादू यादव निवासी-भजईपुर खमरिया थाना औराई जनपद -भदोही उम्र करीब -40 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय- स्थान-महेशपुर इन्ड्रटियल एरिया थानाक्षेत्र मडुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी, दिनांक 08-04-2026 |

गिरफ्तार करने वाली टीमः –

1. श्री विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । 2. उ0नि0 अजय कुमार, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । 3. उ0नि0 सौरभ सिंह, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । 4. उ0नि0 अभय गुप्ता थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । 5. हे0 का0 चालक राम बचन यादव थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । 6. का0 अजय विक्रम सिंह, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । 7. का0 अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी 8. का0 विराट सिंह साइबर सेल कमिश्नरेट वाराणसी