शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:- सलीम जावेद 

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त भेलुपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0059/2026 धारा 69, 115(2), 351(3), 352, 89 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जालाली पट्टी, थाना मण्डुआडीह, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष को दिनांक 09.03.2026 को हैदराबाद गेट से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

घटना का विवरणः- जन शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त प्रकरण संख्या 98/26 VNS के संबंध में थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी में एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें प्रार्थिनी द्वारा आरोप लगाया गया कि समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जलालीपट्टी, नाथूपुर (डी.एल.डब्ल्यू.), वाराणसी द्वारा प्रार्थिनी को शादी का झांसा देकर पिछले लगभग दो वर्षों से शारीरिक संबंध बनाए गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0- 0059/2026 धारा 69, 115(2), 351(3), 352, 89 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर मुकदमें से संबंधित अभियुक्त समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जालाली पट्टी, थाना मण्डुआडीह, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष को दिनांक 09.03.2026 को हैदराबाद गेट से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जालाली पट्टी, थाना मडुवाडीह, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 26 वर्ष ।

गिरफ्तारी,स्थान- हैदराबाद गेट थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । म0उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी । उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी । का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी