संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 12/02/2026 पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0031/2026 अंतर्गत धारा-318 (4) /316(2)/338/336(3)/340(2) /352/351(3) बीएनएस में नामित अभियुक्त कमलेश सिह यादव पुत्र स्व० सुदर्शन सिंह यादव निवासी ग्राम सोनहुलिया उर्फ बकुलिया पुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 34 वर्ष को मैहर माता मन्दिर सतना से दिनांक 12.02.2026 को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा दाखिला नियमानुसार थाना भेलूपुर के रो० आम में किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
- घटना का विवरणः मु0अ0सं0-0031/2026 अंतर्गत धारा 318(4)/316(2)/338/336(3)/340(2)/352/351 (3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त, विपक्षीगण द्वारा व्यापार में धन लगाने एवं प्राप्त लाभांश में बराबर हिस्सा देने के एवज में कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग कर छल पूर्वक धोखा धड़ी करते हुए कई किश्तों में रु0 1,35,25,000/- आर.टी.जी.एस तथा रु. 70,00,000/- नगद कुल 2,05,25,000/- रु० हड़प लेने तथा माँगने पर वापस न करने आदि कतिपय आरोपो से संबंधित अभियुक्त कमलेश सिह यादव पुत्र स्व० सुदर्शन सिंह यादव निवासी ग्राम सोनहुलिया उर्फ बकुलिया पुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 34 वर्ष को मैहर माता मन्दिर सतना से दिनाक 12.02.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- कमलेश सिंह यादव पुत्र स्व० सुदर्शन सिंह यादव निवासी ग्राम सोनहुलिया उर्फ बकुलिया पुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 34 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनाक 12.02.2026 को, स्थान मैहर माता मन्दिर सतना मध्यप्रदेश।
पंजीकृत अभियोग का विवरण मु०अ०सं०-0031/2026 अंतर्गत धारा 318(4)/316(2)/338/336(3)/340(2)/352/351(3) बीएनएस थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
2. उ0नि0 लवकुश यादव थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
3. उ0नि0 निर्भय चौधरी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
4. का० आलोक रंजन थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।




