संवाद दाता:- ग्यानेश मिश्रा
वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर दिनांक 26.02.2026 को 01 अभियुक्त सूरज कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 प्रेमचंद जायसवाल निवासी ग्राम मडवा थाना लालपुर पांडेयपुर जनपद वाराणसी उम्र लगभग 35 वर्ष को मलिहान बस्ती स्थित थाना चितईपुर से काली पालीथीन से कुल प्लास्टिक की पन्नी में 09 पुड़िया व कागज की 13 पुड़िया में रखा हुआ कुल 107.92 ग्राम अवैध गांजा व विक्रय से संबंधित कुल ₹ 357/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0- 48/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरण- दिनांक- 26.02.2026 को मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा मल्हिन बस्ती में अपनी चिप्स व पानी की दुकान से अवैध रुप से गांजा बेचता है उक्त सूचना पर थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा बाताये हुए स्थान पर पहुँच कर देखा तो उक्त व्यक्ति द्वारा एक काली पालीथीन को छुपाने का प्रयास कर रहा था , पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को पकडकर तलाशी ली गई तो अभियुक्त सूरज कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 प्रेमचंद जायसवाल निवासी – ग्राम मडवा, थाना लालपुर पांडेयपुर, जनपद वाराणसी उम्र – लगभग 35 वर्ष के पास से काली पालीथीन से कुल प्लास्टिक की पन्नी में 09 पुड़िया व कागज की 13 पुड़िया में रखा हुआ कुल 107.92 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त अभियुक्त के कब्जे से गांजा विक्रय से संबंधित कुल ₹ 357/- (तीन सौ सत्तावन रुपये) नगद भी बरामद हुए, बरामद गांजा के संबंध में वैध प्राधिकार पत्र माँगे जाने पर अभियुक्त द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर/दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त बरादमगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0- 48/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया । पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सूरज कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 प्रेमचंद जायसवाल निवासी – ग्राम मडवा, थाना लालपुर पांडेयपुर, जनपद वाराणसी उम्र – लगभग 35 वर्ष बताया। बरामदगी में प्राप्त अवैध गांजा के बारे में पूछताछ में अभियुक्त द्वारा होली पर्व के मद्देनज़र आर्थिक लाभ हेतु गांजा बेचने की बात स्वीकार की गई । जिसके आधार पर अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0- 48/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी का विवरण:– कुल 107.92 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गांजा विक्रय से संबंधित कुल ₹ 357/- (तीन सौ सत्तावन रुपये) नगद भी बरामद हुए। संबंधित अभियोग का विवरण – मु0अ0सं0- 48/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सूरज कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 प्रेमचंद जायसवाल निवासी ग्राम मडवा थाना लालपुर पांडेयपुर जनपद वाराणसी उम्र लगभग 35 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान- मल्हिन बस्ती थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 रामस्वरूप सिंह, चौकी प्रभारी सुंदरपुर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 विवेक शुक्ला चौकी प्रभारी चितईपुर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । का0 रोहित राय थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी




