संवाददाता : मोनू भारती
मऊ। थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹50,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना मुहम्मदाबाद गोहना में दर्ज गंभीर अपराध के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना के कुशल नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। अभियुक्त आदम उर्फ अमान पुत्र स्व. शेर मुहम्मद खान, उम्र लगभग 29 वर्ष, निवासी रूम नंबर 13/14, के.डी. कंपाउंड, अमन सोसाइटी, कांदिवली वेस्ट, मुंबई (महाराष्ट्र), स्थायी पता ग्राम पिकौरा, थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा (उ.प्र.) को महाराष्ट्र के लोनावला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ में मु.अ.सं. 105/24 धारा 376, 452 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत है। उसकी गिरफ्तारी पर आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा ₹50,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
उप निरीक्षक वैभव कुमार पाण्डेय द्वारा एसटीएफ लखनऊ से समन्वय स्थापित कर तकनीकी संसाधनों के माध्यम से अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद एसटीएफ टीम के साथ महाराष्ट्र जाकर लोनावला रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्यवाही हेतु जीआरपी थाना पुणे में दाखिल किया गया, तत्पश्चात उसे थाना मुहम्मदाबाद गोहना लाया गया। गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त की माता वसीमा बानो को मोबाइल फोन के माध्यम से दी गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना मुहम्मदाबाद गोहना व एसटीएफ संयुक्त टीम:
निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा (एसटीएफ)
उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव (एसटीएफ)
उप निरीक्षक वैभव कुमार पाण्डेय (थाना मुहम्मदाबाद गोहना)
हेड कांस्टेबल विजेंद्र नाथ राय (एसटीएफ)
हेड कांस्टेबल प्रभात कुमार (एसटीएफ)
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।




