संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 16/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक चौक के नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 52/2026, धारा- 306 बीएनएस थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त रजत मिश्रा पुत्र कौशल मिश्रा निवासी के 34/12 चौखंभा थाना कोतवाली वाराणसी उम्र 27 वर्ष को निशानदेही पर अभियुक्त के बाथरुम के बगल मे एक पुराने कुएं के ऊपर खिडकी पर रखा हुआ एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरे मे सफेद धातु के छोटी ग्लास 27 पीस, मीडियम ग्लास 16 पीस, बड़ा ग्लास 11 पीस, छोटी कटोरी 10 पीस, मीडियम कटोरी 05 पीस, बड़ी कटोरी 15 पीस, छोटा प्लेट 02 पीस, मीडियम प्लेट 05 पीस, बड़ा प्लेट 08 पीस, चम्म्च 64 पीस व नगद कुल 30000 रुपये लिफाफा मे रखा हुआ बरामद किया । बरामद माल का वजन करने के लिये साथ मे लाये इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया तो छोटी बड़ी कुल 54 पीस ग्लास का वजन 1990 ग्राम, छोटी बड़ी कुल 30पीस कटोरी का वजन 1465 ग्राम व छोटा बड़ा कुल 15 पीस प्लेट का वजन 1700 ग्राम व चम्मच 64 पीस कुल वजन 639 ग्राम आया । समस्त बरामद माल के वजन को जोडने पर कुल वजन 5 किलो 794 ग्राम के साथ दिनांक 15.03.2026 को समय 20.45 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी स्थान- थाना स्थानीय थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी ।
बरामदगी का विवरण– छोटी ग्लास 27 पीस, मीडियम ग्लास 16 पीस, बड़ा ग्लास 11 पीस, छोटी कटोरी 10 पीस, मीडियम कटोरी 05 पीस, बड़ी कटोरी 15 पीस, छोटा प्लेट 02 पीस, मीडियम प्लेट 05 पीस, बड़ा प्लेट 08 पीस, चम्म्च 64 पीस व नगद कुल 30000 रुपये छोटी बड़ी कुल 54 पीस ग्लास का वजन 1990 ग्राम, छोटी बड़ी कुल 30 पीस कटोरी का वजन 1465 ग्राम व छोटा बड़ा कुल 15 पीस प्लेट का वजन 1700 ग्राम व चम्मच 64 पीस कुल वजन 639 ग्राम कुल वजन 5 किलो 794 ग्राम ।
घटना विवरण:- दिनांक 14.03.2026 को आवेदक के द्वारा थाना स्थानीय पर लखित सूचना दी गयी आवेदक के फर्म के कर्मचारी द्वारा सूचना दी गयी कि उनके फर्म में चोरी हो गयी है, जिसमें लाखो रुपये के ज्वेलरी थे । जिसके सम्बन्ध में आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 52/2026 धारा- 306 बीएनएस दर्ज किया गया ।
अभियोग का विवरण/आपराधिक इतिहासः- मु0अ0सं0- 052/2026, धारा- 306 बी.एन.एस., बढ़ोतरी धारा 317(2) बी.एन.एस. थाना चौक कमि0 वाराणसी ।
नाम व पता अभियुक्तः- रजत मिश्रा पुत्र कौशल मिश्रा निवासी के 34/12 चौखंभा थाना कोतवाली वाराणसी उम्र 27 वर्ष ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 आलोक कुमार यादव थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 शुभम शर्मा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । म0उ0नि0 मुन्नी कुमार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । का0 चंदन कुमार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । का0 भोलू खरवार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी




