संवाद दाता:-अजीत मोदनवाल
गाजीपुर जनपद के थाना सादात के ग्राम दिलीप राय पट्टी मे छठ पूजा हेतु बेदी बनाने गए युवक की हुई डूबने से मौत अक्षत यादव उर्फ़ चीकू यादव निवासी धरहरा चौबेपुर से अपनी माता के साथ अपने ननिहाल में आया था जो की छठ पूजा की तैयारी हेतु अपने मामा भोला यादव निवासी दिलीप राय पट्टी के घर पर 26 अक्टूबर को 4:00 बजे करीब अपने मामा के लड़के राज यादव के साथ बगल में सेमरौल तालाब किनारे पूजा हेतु बेदी बनाने के दौरान डूब गया लोगों ने तालाब से निकाला
उपचार के लिए प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वहीं पूरे परिवार में रो रो कर बुरा हाल है जहां खुशी-खुशी छठ पूजा की तैयारी हो रही थी वही परिवार पूरा परिवार मातम में बदल गया पूरे गांव में उदासी फैल गई है रो रो कर बुरा हाल है खबर मिलते हैं थाना अध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह पर पहुंचे उचित कार्रवाई मे लगे हुए थे




