सूर्यभान सिंह/ रामनगर बाराबंकी
गुरुवार को रामनगर विकास खंड कार्यालय पर दूरदराज से झांसी, उरई, जालौन, कानपुर, आदि जगहों से आने वाले भूत भावन भोलेनाथ की नगरी महादेवा में कांवारथियों के लिए विनोद कुमार मिश्रा के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी व खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन कर तीन दिवसीय भंडारे का शुभारंभ हुआ। जानकारी करने पर विनोद मिश्रा ने बताया भोलेनाथ की कृपा से हर वर्ष इस भंडारे का आयोजन होता है, और जब तक भोलेनाथ की कृपा होगी दूरदराज से आए हुए कांवारथियों मेहमानों की सुविधा को देखते हुए हमारा भंडारा चलेगा। जहां ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
