सात अक्तूबर को धर्मादेश का आयोजन किया जाएगा ज्ञानवापी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति पर होगी चर्चा

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान

अखिल भारतीय संत समिति की ओर से धर्मादेश का आयोजन किया जाएगा। सात अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित धर्मादेश में देशभर के सभी संप्रदायों के आचार्य, अखाड़ों के श्रीमहंत सभापति, महंत और महामंडलेश्वर शामिल होंगे। सनातन धर्म से जुड़े 12 प्रमुख बिंदुओं पर धर्मादेश में संत समाज चर्चा करेगा। इसमें प्रमुख रूप से ज्ञानवापी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा की मुक्ति पर चर्चा होगी। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविचल दास महाराज ने विशेष बातचीत में बताया कि हिंदू मंदिरों की हिंदू समाज के हाथों में वापसी बेहद जरूरी है। इसके लिए लिए संत समाज को एकजुट होना होगा। राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि धर्मादेश में 12 मुद्दों पर संत समाज चर्चा करेगा। इसमें ज्ञानवापी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा प्रमुख है।