डॉग स्क्वायड में तैनात डॉग “जैली उर्फ निक्की” के निधन पर दी गई भावपूर्ण श्रृद्धांजलि

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: पुलिस के डॉग स्क्वायड में ट्रैकर के पद तैनात जैली उर्फ निक्की (फीमेल) के लम्बी बीमारी के कारण दु:खद निधन हो जाने पर रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित शहीद स्मारक स्थल में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव द्वारा जैली उर्फ निक्की के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार व हे0का0 डॉग हैण्डलर कपिल देव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

तीन दिन पूर्व लापता हुए तीनों बच्चों को पुलिस ने लखनऊ से किया सकुशल बरामद