संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में, दि0 20.02.2026 को 01 मानसिक रुप से विक्षिप्त नाबालिग बालिका उम्र करीब 13 वर्ष, अपने निवास स्थान से बिछड़ कर चितईपुर तिराहे पर भटक रही थी जिससे थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा नाम व पता पूछने पर अपने पिता के नाम के अलावा कुछ नही बता पा रही थी सीसीटीवी कैमरे की मदद से अथक प्रयास करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका के परिजनों से संपर्क कर थाना चितईपुर पर बुलाकर मानसिक रूप से विक्षिप्त गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा नाबालिग बालिका उपरोक्त को सकुशल पाकर उनके परिजन बहुत खुश हुए तथा थाना चितईपुर कमि० वाराणसी पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रसंशा की गई।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण :-
1. प्र०नि० श्री राकेश कुमार गौतम कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री राम स्वरूप सिंह थाना चितईपुर कमिश्ररेट वाराणसी। 3.हे0का0 सतीशचन्द यादव थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 4. हे0का0 चन्द्रपाल थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 5. म0हे0का0 सीमा सरोज थाना चितईपुर कमि० वाराणसी




