संवाददाता उगसेन सिंह।
–बहरियाबाद
डॉ भीमराव अंबेडकर सेवा समिति बेलहरा में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती बड़ी धूमधाम से मनायी गयी जिसमें वक्ताओं द्वारा बाबा साहब द्वारा किए गए देश और समाज के हित में विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला गया जिसमें सुभाष राम मास्टर साहब द्वारा बताया गया कि बाबा साहब ने दलित उत्थान, नारी सम्मान और उनके अधिकार को किस तरह संविधान के माध्यम से अपने लेखनी के बल पर मजबूती ढंग से समाज में फैलाया वह भी एक अजीब किस्म की बात है ऐसे महापुरुष को शत शत नमन जय भीम नमो बुद्धाय करता हूं अगले वक्ता हथियाराम निवासी श्री उमाशंकर राजभर द्वारा बाबा साहब द्वारा संविधान के मूलधारा से जोड़ते हुए दलित शोषीत एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को जो सम्मान एवं स्थान दिलाया जिसके बल पर समाज में हमें बोलने और चलने का अधिकार मिला यह भी कहा गया कि दलित समाज के लोगों जिस तरह बाबा साहब ने छुआछूत,जाति व्यवस्था के अंतर्गत देश एवं समाज में शिक्षा के बल पर जिस तरह से अपना नाम रोशन किया आप सभी लोग उनके आदर्शों पर चलकर दिखाएं तथा उनके द्वारा बताए बताए गए पथ पर जब चलेंगे तब उनके आदर्शों का पालन होगा सेवा समिति द्वारा थाना प्रभारी बहरियाबाद तारावती एवं उप निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं गौतम बुद्ध का मोमेंटो तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया आयोजन के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष अंकित कुमार कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद गोलू व्यवस्थापक राहुल कुमार तथा ग्राम के बड़े बुजुर्ग,माताएं,बहने एवं ग्राम के समस्त लोग कार्यक्रम में सम्मिलित थे




