आज का राशिफल: 05 अप्रैल, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाले काम मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर रहेंगे। घर की साफ-सफाई में व्यस्त हो सकते हैं। नए विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे।

वृष

आज आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा। आपके आत्मविश्वास के कारण बॉस प्रसन्न रहेंगे। व्यापारिक यात्राओं के लिए दिन बहुत बढ़िया है। कुछ नकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन काफी सुखद रहेगा।

मिथुन

आज पूरा ध्यान अपने काम पर ही रखें। अपनी गलतियों में सुधार करें। परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। बच्चों के ऊपर किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। किसी बड़े काम की योजना बनाएंगे।

कर्क

आज उच्चाधिकारी अापसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जॉब में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। घर में मेहमान आ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है।

सिंह

आज क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। संतान के करियर और भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। प्रेम संबंधों में परेशानी का अनुभव होगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।

कन्या

आज गुमी वस्तु आपको वापस मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपके जनसंपर्क का दायरा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर का माहौल काफी अनुशासित रहने वाला है।

तुला

आज गुस्से के बजाय शांतिपूर्वक कार्य करें। कारोबार में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गंवाए। बेवजह के खर्चों से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

वृश्चिक

आज दिन शांति और सुकून से व्यतीत होगा। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे।

कोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप की हुई पेशी, बोले- मैं दोषी नहीं…

धनु

आज दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। आपके कार्य बाधा के साथ पूर्ण होंगे। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। अनुसंधान पूर्ण कार्यों में आप रुचि लेंगे।

मकर

आज अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आपको इच्छित जगह पर ट्रांसफर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

कुंभ

आज दिन की शुरुआत काफी नकारात्मक रहने वाली है। नया कार्य शुरू करने में कठिनाई हो सकती है। व्यापार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिए। विरोधियों के सामने आपको सावधान रहना चाहिए। परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मीन

आज व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। सभी काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन को शादी को लेकर प्रपोज कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट में सफलता मिल सकती है।

बाराबंकी: आग से साढ़े तीन बीघा गेहूं और गृहस्थी राख