हयात गंज सेक्टर में अमृत महोत्सव के तहत राकेश गौड़ के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

स्थानीय समाचार

अम्बेडकरनगर टांडा
संवाददाता : कृष्णा पाठक
आज सुबह हयात गंज सेक्टर में अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा अभियान संयोजक राकेश गौड़ तिरंगा अभियान सह संयोजक अनूप गुप्ता जी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल जी ने जनता के बीच में जाकर बताया तिरंगा हमारी शान है देश के यशश्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस को हमारे देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले लोगों को समर्पित किया है ।जिसमें नगर उपाध्यक्ष दशरथ मांझी अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री राकेश सोनकर जी बूथ अध्यक्ष विजय गुप्ता नवनीत जायसवाल जी पिछड़ा मोर्चा महामंत्री दिनेश मौर्य राहुल रमन जी शिवम् गौड़ शिवम् गुप्ता औंर और सभी देव तुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।