राहुल मिश्रा
लखनऊ
रविवार को श्री राधा कृष्ण सेवा संस्थान व गौशाला श्रीगंगानगर राजस्थान के डायरेक्टर सुनील यादव व साथ में आए बिट्टू सिंह लखनऊ पहुंचे। यूनाइटेड अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार ट्रस्ट की चेयरमैन मधु यादव के ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। संस्था के उद्देश्य बताएं संस्था बेसहारा बच्चों और बुजुर्गों के लिए कार्य करती है व जरूरतमंद परिवारों को जैसे कि खाने पीने का सामान व किसी बड़ी बीमारी से पीड़ित का इलाज करवाना व गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करवाना है। सुनील यादव ने बताया 7 अप्रैल 2023 को संस्था की डायरेक्टर सीमा यादव के जन्मदिन के उपलक्ष पर 20 गरीब परिवारों को गोद लेकर संस्था की तरफ से उनका हर महीने खाने का राशन दिया जाएगा। इस अवसर पर यूनाइटेड अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार ट्रस्ट की अध्यक्षा के द्वारा संगठन के विस्तार के लिए पदाधिकारी नियुक्त करेगा। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य से वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मुन्नी पाल को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू यादव अजय को बनाया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी वीर शुक्ला व ज्योति यादव को बनाया गया। जिला अध्यक्ष रागिनी द्विवेदी जिला महासचिव कांति पांडे जिला प्रभारी आकांक्षा तिवारी जिला उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष सुधा काला मंडल उपाध्यक्ष अक्षत काला सरोजनी नगर विधानसभा से मंडल सचिव विधानसभा सचिव क्षमा को बनाया गया। साथ ही नियुक्ति करते हुए सभी को बधाई दी गई इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आसिफ खान राष्ट्रीय प्रबंधक गौतम भारती व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी को बधाई देकर कार्यक्रम का समापन कराया गया।




