राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
रामसनेहीघाट के तहसील सभागार में राज्यमंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद एवं रसद व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अमृत महोत्सव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर अपील किया कि हर घर में तिरंगा फहराया जाए। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा नेता जवाहरलाल वर्मा, एसडीएम रामसनेहीघाट विजय त्रिवेदी, पुलिस उपाधीक्षक रघुवीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, कोतवाल रामसनेहीघाट विनोद बाबू मिश्र, सांसद प्रतिनिधि रिंकू सिंह सहित समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।




