पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अतुल शर्मा ने नवीन थाना घुँघचाई का किया आकस्मिक निरीक्षण

PRESS RELEASE स्थानीय समाचार

निजाम अली
पीलीभीत
बुधवार को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अतुल शर्मा महोदय द्वारा नवनिर्मित थाना घुँघचाई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में महोदय द्वारा निर्माणाधीन महिला हेल्प डेस्क, चौकी कार्यालय एवं चौकी परिसर, निर्माणाधीन हवालात, वायरलैस रूम, बैरक एवं आवास का निरीक्षण किया गया तथा प्रस्तावित थाना घुँघचिहाई के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी करते हुये अतिशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता/मानक के साथ पूरा करने के सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान थानाध्यक्ष घुंघचाई एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।