ग्राम पंचायत सड़ा बिना पैमाईश के घेराव कर कब्जा की गयी जमीन को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

स्थानीय समाचार

संवाददाता : जगदीश जोगसन
बालोतरा : ग्राम पंचायत सड़ा से एक ग्राम वासियों द्वारा श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय बालोतरा जिला कार्यालय पर दिनांक 6 अप्रैल 2026 को 1:00 बजे के लगभग एक ज्ञापन पेश कर बताया गया कि, सड़ा ग्राम की खसरा नंबर 401 रकबा 241.01 तथा खसरा नंबर 364 रकबा 259.05 पर वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी सिणधरी जिला बालोतरा द्वारा सम्पूर्ण रकबा512.09 पर अतिक्रमण कर इस ओरण भूमि पर बिना पैमाईश से अपना घेराव कर कब्जा कर लिया गया । इसके चलते ग्रामीणों ने श्री मान जिला कलेक्टर महोदय को उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने तथा ग्राम पंचायत सड़ा तहसील सिणधरी जिला बालोतरा के नाम नामांतरण हो चुका हैं उसे यथा स्थिति मे रखने की कार्यवाही कर वन विभाग को कब्जा हटाने हेतु निवेदन किया । क्षेत्रिय अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा इस भूमि अतिक्रमण से ग्रामीणों को कई प्रकार की आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से वंशित किया जा रहा हैं तथा रास्तो का आवागमन बाधित कर दिया गया है, वन्यजीव जंतु जानवरों को विचरण करने कठिनाई उत्पन होने से अपनी जान गवाना पड़ रहा है लिहाजा उक्त भूमि को ग्राम पंचायत सड़ा तहसील सिणधरी जिला बालोतरा राजस्थान के नाम नामांतरण को बरकरार रखते हुए वन विभाग क्षेत्रिय अधिकारी सिणधरी जिला बालोतरा से मुक्त कराने व राहत दिलाने हेतु ग्राम वासियों ने निवेदन किया है।