संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 04/04/2026 पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा मुकदमा उपरोक्त की गम्भीरता के दृष्टिगत जीरो टालर्रेस की नीति के तहत आपराधिक कृत्य से अर्जित सम्पत्तियों को अधिग्रहण / कुर्क करने के अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा साक्ष्यों का सुदृढ़ संकलन एवं विधिक प्रक्रिया का समुचित पालन करते हुए न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई जिसके परिणामस्वरूप कफ सिरप मामले से संबधित अभियुक्तगण (1) विकास सिंह पुत्र नरसिंह सिंह निवासी 119 के तरुण मित्र रोड वाजिदपुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर मूल पता ग्राम व पोस्ट नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ़ । (2) प्रतीक कुमार पुत्र स्व0 हरिनारायण गुजराती निवासी एस. 1/10 प्लाट नं0 26 स्टेट बैंक कालोनी कुंज खजुरी पाण्डेयपुर वाराणसी । (3) प्रशान्त उपाध्याय पुत्र स्व0 धर्मेन्द्र कुमार उपाध्याय निवासीॅ शंकरपुरी कालोनी बिरदोपुर थाना भेलूपुर वाराणसी द्वारा आपराधिक कृत्य से अर्जित सम्पत्तियों का चिन्हीकरण करते हुए निम्नांकित सम्पत्तियों को अन्तर्गत धारा 107 बीएनएसएस अधिग्रहण / कुर्क किये जाने हेतु माननीय न्यायालय में अभियुक्तगण के नाम से वाद सं0 क्रमशः 157/26, 156/25 व 158/26 दायर है तथा अभियुक्तगण के नाम से नोटिस भी जारी किया गया है जिसमें तारीख पेशी 18.04.2026 नियत है ।
अभियुक्त विकास सिंह की जब्तीकरण हेतु चिन्हित की गयी सम्पत्ति का विवरणः-
जब्तीकरण हेतु चिन्हित अचल सम्पत्ति का वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य- रुपये 10,19,000/- (दस लाख उन्नीस हजार रुपये) वाहन संख्या UP 65 DB 7031 फार्च्यूनर कार, अनुमानित कुल मूल्य – रु0 25,00,000/- वाहन संख्या UP 62 BU 2222 ALTURAS कार, अनुमानित कुल मूल्य – रु0 4,00,000/- बैंक खाता में फ्रीज्ड कुल धनराशि – रु0 27,338/- (सत्ताईस हजार तीन सौ अड़तीस रुपये) चिन्हित सम्पत्ति का कुल मूल्यः- 39,46,388/- रुपये ( उनतालीस लाख छियालीस हजार तीन सौ अट्ठासी रुपये )
अभियुक्त प्रतीक कुमार की जब्तीकरण हेतु चिन्हित की गयी सम्पत्ति का विवरणः-
जब्तीकरण हेतु चिन्हित अचल सम्पत्ति का वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य- रुपये रु0 1,38,70,000/-(एक करोड़ अड़तीस लाख सत्तर हजार रुपये) चिन्हित चल सम्पत्ति/बैंक खातों में फ्रीज्ड कुल धनराशि – रु0 50,625/- (पचास हजार छः सौ पच्चीस रुपये) चिन्हित सम्पत्ति का कुल मूल्यः- 1,39,20,625/- रुपये ( एक करोड़ उनतालीस लाख बीस हजार छः सौ पचीस रुपये )
अभियुक्त प्रशान्त उपाध्याय की जब्तीकरण हेतु चिन्हित की गयी सम्पत्ति का विवरणः-
जब्तीकरण हेतु चिन्हित अचल सम्पत्ति का वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य- रुपये 20,04,53,000/- (बीस करोड़ चार लाख तिरपन हजार रुपये) चिन्हित चल सम्पत्ति/बैंक खातों में फ्रीज्ड कुल धनराशि – रु0 44,20,452/- ( चौवालीस लाख बीस हजार चार सौ बावन रुपये) चिन्हित सम्पत्ति का कुल मूल्यः- 2,048,73,452/- रुपये ( बीस करोड़ अड़तालीस लाख तिहत्तर हजार चार सौ बावन रुपये )। अभियुक्तगण उपरोक्त के चिन्हित सम्पत्ति का कूल मूल्यः- करीब 22 करोड़ 28 लाख रुपये ।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम –
दयाशंकर शंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक / विवेचक थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 श्री बृजेश कुमार पाण्डेय, एसआईटी टीम, थाना कोतवाली, कमि0 वाराणसी ।उ0नि0 श्री अंकित सिंह, एसआईटी टीम, थाना कोतवाली, कमि0 वाराणसी ।उ0नि0 श्री मनीष सिंह, एसआईटी टीम, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । उ0नि0 श्री लवलेश पटेल एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।उ0नि0 श्री विकास पाण्डेय, एसआईटी टीम, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।उ0नि0 धीरज, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।उ0नि0 विजय कुमार यादव थाना कोतवाली कमि0 वाराणसीका0 अखिलेश कुमार, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।का0 शिवाजी चन्द, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।का0 शुभम सिंह, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी




