भाजपा के संगठनात्मक जिला लालगंज में शैलेष प्रजापति को जिला मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में दिखा उत्सव जैसा माहौल

स्थानीय समाचार

संवाददाता : अभय चंद गुप्ता
आजमगढ़, सरायमीर : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला लालगंज में शैलेष प्रजापति को जिला मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी उत्साह व्याप्त हो गया। कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामभुवन मौर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महामंत्री हरिश्चंद्र यादव, वर्तमान मंडल अध्यक्ष अनुपम पाण्डेय, नीरज मौर्य, युवा मोर्चा जिला मंत्री धीरज शुक्ला, राहुल चौहान, सुरेश यादव, अभिमन्यु यादव, राजेश यादव, राजेश सोनकर, दिनेश प्रजापति, विजय प्रजापति,सूरज सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शैलेष प्रजापति के संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में गति मिलेगी। शैलेष प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर “बीजेपी ही असली पीडीए है” का संदेश भी कार्यकर्ताओं के बीच प्रमुखता से दिया गया। पूरे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस नियुक्ति को लेकर हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।