संवाददाता : शिव बदन
मऊ । मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अन्तर्गत कमालपुर पहाड़पुर गांव निवासिनी 18 वर्षीय आंचल चौहान पुत्री मैनेजर चौहान साइकिल पर सवार होकर कपड़ा खरीदने के लिए करहां बाजार गई थी कि तेज रफ्तार से मुहम्मदाबाद गोहना से चिरैयाकोट को जा रही चार पहिया वाहन ने घुटना गेट के पास पीछे से टक्कर मार दी जिससे आंचल चौहान घायल हो गई जिससे सिर में अंदरूनी चोटें आयीं हैं । आनन – फानन में बाजारवासियों ने करहां के ही एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वही मौका पाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया । बतादें कि घायल युवती बाबा बहाल दास इंटर कॉलेज करहां की हाईस्कूल की छात्रा है ।




