रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत दिवली में मंगलवार को एक युवक का शव मकान में रस्सी के फंदे से झूलता पाया गया।
घटना की सूचना होते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील पुत्र छबि लाल उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। फिलहाल अभी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।




