संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 26/01/2026 के पावन अवसर पर बनारस में समाज सेवा को समर्पित एक सशक्त व्यक्तित्व शिव कुमार तिवारी उर्फ डंपी तिवारी बाबा को सम्मानित किया। श्री शिव कुमार तिवारी द्वारा आलोच्य वर्ष में विश्व विख्यात सांस्कृतिक नगरी वाराणसी के विभिन्न धार्मिक पर्वों/मेलों-त्यौहारों एवं जुलूसों आदि पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस-प्रशासन के साथ निरन्तर सक्रिय रहकर निःस्वार्थ भाव से अपना उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया। आपके इस सराहनीय कार्य के लिये आपकी भूरि-भूरि प्रशंसा की जाती है।भविष्य में आप इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, लगन, मनोयोग से कार्य करते हुए जनपद की शांति / कानून व्यवस्था को बनाये रखने में अपना अमूल्य योगदान देते रहेंगे। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी उर्फ डंपी तिवारी ‘बाबा’ को पुलिस कमिश्नर वाराणसी एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।
“गरीबों का भाई, कमजोरों का सहारा और बनारस का बेटा” के नाम से मशहूर हैं डंपी तिवारी बाबा !
वर्षों से काशी के गरीब, असहाय व पीड़ित लोगों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं डंपी बाबा। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बनकर उन्होंने न सिर्फ भरोसा जीता, बल्कि बनारस में अपनी अलग पहचान भी बनाई। यह सम्मान उनकी निस्वार्थ समाजसेवा का प्रतीक है।




