संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन
मिर्जापुर 13 सितंबर। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल ने जल संसाधन एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए चुटकी लिया कि बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अपने ग्राम सभा ओडी,जमालपुर में ठेकेदार एवं अधिकारियों के लापरवाही से सैकड़ों गांव की फसल बर्बाद होने के लिए सीधे जिम्मेदार है। उन्हें किसानों की क्षतिपूर्ति करने के लिए मुवावजा देने की जिम्मेदारी है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्य में बड़ी लापरवाही पर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया जाना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जमालपुर ब्लाक के ओडी ग्राम सभा में गडई नदी के पुराने पुल को तोड़कर बना रहे नए पल के कारण ठेकेदार द्वारा पुल निर्माण से पहले नदी को पूरी तरह बांधकर उस पर नदी पार करने के लिए चौड़ा रास्ता बनाया गया जिस पर चार पहिया गाड़ी भी आराम से जा सकती है जिसके कारण जब बरसात शुरू हुई तो नदी से बने रास्ते को हटाया नहीं गया और जिसका परिणाम यह हुआ कि अहरौरा बांध जब खुला तो पूरा पानी ओडी बने बांध से रुक गया और बांध से पहले नदी के दोनों तरफ तदबंध से पानी बाहर जाने लगा जिसके कारण नदी कई जगह तोड़ दिया जिसके कारण जमालपुर ब्लाक के सैकड़ो गांव की फसल पानी में डूब गए हैं। जिसमें प्रमुख रूप से ओडी,लोढ़वा, हसौली,कर्जी, मुड़हुआ, गोगहरा, मचखानीं, चैनपुरवा चरगोणवा,गुलौरी, गौरी देवरिला,ढेलवासपुर,बनौली बहुवार, मनई, डोहरी,शेखपुर, शिवपुरी केशवपुर गोरखी यीशुपुर सहीजनी जफरपुर जगदीशपुर पसही डवक तियरा भाईपुर नूरपुर घनश्यामपुर जैसे प्रमुख गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं इसके बाद फिर दूसरी बार वही प्रक्रिया हुई नदी बांध के कारण फिर बाढ़ आया इसको लेकर आज उनके नेतृत्व में थाली ताली बजाकर कांग्रेस जनों ने ज्ञापन दिया कि ठेकेदार व अधिकारीयो कर्मचारियों पर कार्रवाई हो मगर कुछ भी नहीं हुआ उसके बाद फिर उसी गलती की वजह से तीसरी बार जमालपुर ब्लॉक के उक्त सभी ग्राम सभा में बाढ़ आया और जो कुछ बचा था वह सब बर्बाद हो गया अगर बाढ़ नियंत्रण मंत्री के ग्राम सभा में इतनी बड़ी लापरवाही के कारण लगातार तीसरी बार बाढ़ आती है तो पूरे प्रदेश की क्या व्यवस्था होगी जब बाढ़ नियंत्रण मंत्री अपने गांव में गलत ठेकेदार व अधिकारियों से नहीं बचापा रहे हैं तो पूरे प्रदेश को क्या बचाएंगे। 
डा पटेल ने कहा कि बहुत दिनों से कांग्रेसजन धरना प्रदर्शन ज्ञापन के माध्यम से अहरौरा टोल टैक्स से हो रही जनता की अवैद्य लूट को बचाने के लिए कांग्रेस जन मांग करते हैं की अहरौरा टोल टैक्स को अगर 15 दिन के अंदर बंद नहीं किया गया तो हम कांग्रेसजन जिला अधिकारी कार्यालय पर पुनः अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे और जनता के हित के लिए जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी गांधीवादी तरीके से करेंगे।
उन्होंने कहा कि जमालपुर ब्लॉक में बाढ़ आने के कारण किसान बर्बाद हो गए हैं उनको तत्काल जांच पड़ताल करवा कर मुआवजा दिलाने की व्यवस्था किया जाना चाहिए।और
मिर्जापुर जनपद में बने गंगा पुलों पर जैसे मिर्ज़ापुर नगर बरैनी घाट और चुनार घाट पुल पर आए दिन लोग पुलों से कूद कर जान दे रहे है इसमें तत्काल पुलों पर जाली बैरिकेडिंग कर कर जनता के हित में तत्काल कराया जाय।
डा पटेल ने जोर देकर कहा कि मिर्जापुर की बिजली व्यवस्था की हालत खराब है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली के खंबे बहुत खराब स्थिति में है बहुत खंबे लटक गए हैं इसे तत्काल ठीक करने की व्यवस्था कराने की आवश्यकता है। मिर्जापुर की ग्रामीण एवं शहरी सड़कों की हालत बहुत ही खराब है जिसके चलते आए दिन दुर्घटना हो रही है जिसमें प्रमुख रूप से जमालपुर ब्लाक के भाईपुर बैरियर से भभौरा से गुलौरी गौरी चैनपुरवा मार्ग बहुत खराब है वहीं अन्य गांवों में नरायणपुर ब्लाक के शेरपुर ओवर ब्रिज के नीचे जल भराव से गड्ढे हो गए हैं जहां आए दिन घटना हो रही है उसको भी तत्काल ठीक करने की व्यवस्था किया जाना चाहिए। और छानबे ब्लॉक के गैपुरा से रामपुर घाट मार्ग बहुत ही खराब स्थिति में है जिस पर आए दिन घटनाएं होती रहती हैं इस पर तत्काल ध्यान देने की व्यवस्था है। इसी प्रकार पूरे जनपद की स्थिति खराब है जिससे जनता त्रस्त हो गई है।डा. पटेल ने जिलाधिकारी का ध्यानाकर्षण कराते हुए जनता के हित में आप इन सब कामों को प्राथमिकता से ध्यान देकर करायें जाने की जरूरत पर जोर दिया है। प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के स्नातक खंड प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल, एवं वाराणसी खंड शिक्षक एम एल सी प्रत्याशी संजय राय प्रियदर्शी पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान गुलाबचंद पांडेय वरिष्ठ अधिवक्ता राम सिंह पीसीसी सदस्य रमेश चंद प्रजापति पप्पू, एवं जनार्दन पाठक जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी मनीष दुबे जफर इकबाल राधा बिंद सतीश शर्मा कपिल कुमार सोनकर राजेंद्र विश्वकर्मा रामलखन मास्टर कैलाशप्रजापति डॉ दिनेश चौधरी इंद्रदेव शर्मा जिला सचिव संतोष यादव बनारसी अग्रहरि संतोष पांडे कमर शाहि रितेश मिश्रा रवी शंकर तिवारी रामनाथ दुबे प्रमोद गुप्ता शहनाज बानो शिव शंकर पांडे मोहित दुबे राम कृपाल मौर्य खुशबू आशा कॉल बृजेश द्विवेदी अमरनाथ पांडे अश्वनी दुबे मिथिलेश मिश्रा कन्हैया लाल पाठक बंधु यादव रोशन अंसारी लव कुश विश्वकर्मा दुर्गेश पांडेय कैलाश प्रजापति खुशबू वर्मा विजय दुबे पहाड़ी जयप्रकाश पटेल मुनीब कॉल संतोष पांडे जयशंकर दुबे आदि उपस्थित रहे।




