मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 11 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जनपद गाजीपुर में आ रहे है

POLITICS

संवाद दाता:-अजीत मोदनवाल 

गाजीपुर। भुडकुड़ा उत्तर प्रदेश सरकार के मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 11 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जनपद में आ रहे है। कार्यक्रम स्थल सिद्ध पीठ भुड़कुडा और सिद्ध पीठ हथियाराम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यक्रमों के निमित्त उचित दिशा निर्देश भी दिए। मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धपीठ भुडकुडा के ब्रह्मलीन महंथ रामाश्रय दास का श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज, भुड़कुड़ा मे प्रतिमा का अनावरण करने, प्रबुद्ध जन सम्मेलन व बुढ़िया माई का दर्शन पूजन करने हथियाराम मठ पर आएगे। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, व अधिकारियों ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ के महंथ भवानी नन्दन यति जी महाराज व सिद्धपीठ भुडकुडा के महंथ पीठाधीश्वर संत श्री शत्रुघ्न दास जी से मुलाकात कर स्थिति का अवलोकन किया व जरूरी अनुदेशों के पालन हेतु अधिनस्थों को उचित निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह और जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता आदि मौजूद थे।

6:13