तेकुआ में दुर्गा जागरण का हुआ आयोजन, जगराते में खूब थिरके दर्शक

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला (संवाददाता रामनगर बाराबंकी)

 

ब्लॉक सूरतगंज के तेकुआ गांव मंगलवार की रात भक्ति रस में सराबोर हो उठा, जब नरेंद्र शुक्ला और चंद्र शेखर शुक्ला की अगुवाई में एक भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जन आस्था का यह अनुपम दृश्य देखने हजारों श्रद्धालु जुटे, और पूरा गांव “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अमरेन्द्र सिंह , राकेश मिश्र प्रधान, अंजनी कुमार अवस्थी ने संयुक्त रुप से फीता काटकर दीप प्रज्वलन कर किया।

इस शुभ अवसर पर पूरे गांव का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।जागरण का संचालन त्रिमूर्ति म्यूजिकल ग्रुप एंड जागरण पार्टी, बाराबंकी द्वारा किया गया, जिसमें संगीत की सजीव प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जितेश वर्मा की कीबोर्ड पर मधुर धुन, विनय कुमार की ढोलक की थाप, प्रमोद यादव ‘तूफानी’ की ऑक्टोपैड पर ताल और सुजल कुमार के भांगड़ा बीट्स ने माहौल को जीवंत बना दिया। डी.के. निराला ने पूरे कार्यक्रम को बखूबी संयोजित किया और दिनेश कश्यप ‘लखनवी’ की उद्घोषणा ने श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक दिनेश लखनवी की सजीव प्रस्तुति “मेरी आन रखना, मेरी शान रखना” से हुई। इसके बाद एक से बढ़कर एक भजनों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। “सा रे जगत में सबसे प्रथमे तेरी पूजा हो रहीया” और “गणपति बप्पा मोरिया” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। गायिका कल्पना सिंह द्वारा “मेरे घर आये मेहमान आज प्रभु तेरा आना बाकी है”सहित कई सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत कर मन मोह लिया

जागरण में प्रस्तुत झांकियों ने देवताओं की लीलाओं को जीवंत कर दिया। देवी-देवताओं के स्वरूप देख श्रद्धालुओं की आंखें श्रद्धा से नम हो गईं। इस मौके पर राकेश प्रधान, ननकन्नू सिंह, शिवम सिंह, सुरेश मिश्रा, विनोद तिवारी सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस पुण्य आयोजन में भाग लिया।