मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में गंभीर अपराधियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को सफलता, सात वांछित गिरफ्तार

CRIME

संवाददाता – वसीम खान
मुहम्मदाबाद गोहना मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत मोहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात वांछित अभियुक्तों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में –
प्रकाश पुत्र यमुना निवासी केड़
सुरज उर्फ़ चुन्नु पुत्र सोमनाथ निवासी केड़
बृजेश पुत्र रामजी निवासी केड़
अजीत पुत्र गुमानी निवासी केड़
रामजीत पुत्र बसंत निवासी भवदा
रामनयन उर्फ़ राम मदन पुत्र धुरा निवासी भवदा
भोला राम पुत्र बसंत निवासी चकबक्शी शामिल हैं।
सभी अभियुक्त लंबे समय से अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक सरफराज़ खान, उपनिरीक्षक मुनीलाल सिंह सहित कुल 13 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस सफलता पर बधाई दी और कहा कि अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान और अधिक तेज किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।