विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक दर्पण

स्थानीय समाचार

सूर्यभान सिंह/ रामनगर बाराबंकी: विश्व हिंदू परिषद द्वारा रामनगर प्रखंड के ग्राम अमोली कला स्थित मातन ताल पर सामाजिक समरसता की दृष्टि से कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को सामूहिक तर्पण कार्यक्रम किया गया। कार्यकर्ताओं ने पितृपक्ष में अपने पुरखों तथा राष्ट्र धर्म गौरक्षा के लिए बलिदान हुए जाने अनजाने हुतात्माओं के प्रति तर्पण किया गया।

जिसमें विभिन्न जातियों के 37 लोगों ने विधि विधान से वैदिक मंत्रों के साथ तर्पण किया। विहिप संगठन मंत्री इंद्रेश ने कहा कि यह कार्यक्रम करने का उद्देश्य सामाजिक समरसता का भाव जागृत करना है।
जिला मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि सभी हिंदू एक हैं किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। सभी ने जाति वर्ग से ऊपर उठकर एक साथ तर्पण कर समरसता का संदेश दिया।जिसमें जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला, प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष दिव्य प्रकाश शुक्ला, मोहित गौतम, लालता प्रसाद सोनी, पिंटू त्रिवेदी, संजय जायसवाल,पवन विश्वकर्मा,हरिओम तिवारी कमलेश मिश्रा,कैलाश तिवारी आचार्य पंकज मिश्रा सुनील गौतम मनीष लोधी आदि उपस्थित रहे।

अपराधियों को ऐसी सजा मिले की वह एक नजीर बनें : जिलाधिकारी