अपराधियों को ऐसी सजा मिले की वह एक नजीर बनें : जिलाधिकारी

स्थानीय समाचार

अभियोजन कार्यों को गंभीरता से लें शासकीय अधिवक्ता और अधिकारी : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने की अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक


बाराबंकी: शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राज कुमार सिंह के साथ अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान गंभीर आरोपों के मुक़दमें दोषमुक्त होने पर 3 विवेचकों की जिम्मेदारी तय करने के डीएम ने सम्बंधित को निर्देशित किया। साथ ही छूटे हुए मुकदमों में अपील करने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गम्भीर प्राकृति के वादों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलायी जाये।

अपराधियों को ऐसी सजा मिले की वह एक नजीर बनें : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि अपराधी किस्म के लोगों को यह मैसेज जाये कि छोटा से छोटा अपराध करने पर भी वे सजा से बच नहीं सकते हैं। उन्हें ऐसी सजा दिलाई जाए कि वह एक नजीर बनें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि न्यायालय में साक्ष्य के लिए आने वाले गवाहों की शत प्रतिशत समय पर गवाही कराई जाए और दोषमुक्त मामलों में नियमानुसार अपील की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि अभियोजन के कार्य को गंभीरता से लें। सभी सम्बन्धित विभाग के द्वारा अपने शासकीय कार्यों के साथ-साथ अभियोजन के कार्यों में गंभीरता दिखायें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)श्री राज कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियोजन अधिकारी, समस्त शासकीय अधिवक्ता व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विकसित भारत की नींव तैयार कर रहे हैं पीएम मोदी : अवनीश सिंह