डिग्घी धाम में गणपति विसर्जन: डीजे की धुन पर भक्तों ने किया नृत्य, शांतिपूर्ण रहा कार्यक्रम

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: अलियाबाद के डिग्घी धाम में गणपति विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्थानीय भक्तों द्वारा स्थापित गणपति की मूर्ति का सात दिनों तक पूजन किया गया। सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार विसर्जन के लिए सर्वेश्वर महादेव मंदिर से जुलूस निकाला गया।

जुलूस अलियाबाद नगर से होते हुए अलियाबाद चौराहा और बबुआपुर के रास्ते डिग्घी धाम पहुंचा। बेलहरी से भी गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए डिग्घी धाम लाई गई। विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।

कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दरियाबाद कोतवाली प्रभारी मनोज सोनकर और अलियाबाद चौकी प्रभारी राकेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। स्थानीय लोगों के सहयोग और पुलिस की सतर्कता से विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भी हिस्सा लिया।

रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई घायल