संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़,
दिवसीय विधि विधान पूर्वक रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।
आजमगढ़,सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत नरयना में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा विधि विधान पूर्वक रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष कलश यात्रा में हुए सम्मिलित जय श्री राम के नारों से गूंज उठा नगर पंचायत व क्षेत्रवासी।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 8:00 बजे अजमतगढ़ कस्बा के महाकाली मंदिर जमीन नरयना से नव दिवसी रुद्र महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा शुरू हुई जो अजमतगढ़ नगर पंचायत कस्बा का भ्रमण करते हुए सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए डीजे बैंड बाजा व हाथी घोड़ा के साथ सुसज्जित होकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए अजमतगढ़ पुरानी बावली ताल सलोन से कलश में मंत्रोच्चार कर जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप महाकाली मंदिर पर कलश यात्रा समाप्त हुई उसे दौरान यज्ञ मंडप में विधि विधान पूर्वक कलश यात्रा की स्थापना व मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा वहीं यज्ञ कर्ता बाबा जयराम दास जी महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ में प्रतिदिन पंडित ललित जी महाराज के द्वारा दिन में एक से चार बजे तक प्रवचन किया जाएगा वहीं प्रतिदिन शाम को 7:00 बजे वृंदावन से आई रासलीला का आयोजन किया जाएगा यज्ञ के समापन पर पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का आयोजन 9 मार्च को किया जाएगा कलश यात्रा में आयोजक चंदन सिंह वरुण सिंह अभिषेक सिंह यशवंत सिंह बंटू मंनी सिंह, मुख्य रूप से भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा पिंटू जी, रमा हॉस्पिटल के डॉक्टर अमित सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, धर्मेंद्र सोनकर शिवम राय चंद्रमा निषाद और दोहरीघाट मठ के मठाधीश सहित नगर पंचायत के रिंकू सिंह जग्गू भाई शाहिद सैकड़ो से ज्यादा संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे।