बाराबंकी: लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों के अधिग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर चुनाव में स्कूली बसों को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही निजी बसों व बाराबंकी डिपो की कुछ बसों को भी लिया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन ने वाहन स्वामियों को वाहनों का फिटनेस कराकर ड्यूटी के लिए तैयार रखने का निर्देश दिया है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए एआरटीओ को पत्र भेज करीब एक हजार वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। इसमें सुरक्षा कर्मियों व अधिकारियों के लिए 400 छोटे वाहनों की मांग की गई है। वहीं पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए 600 बसों का प्रबंधन करने को कहा गया है। चुनाव में वाहन न देने वाले स्वामियों पर नियमानुसार कार्रवाई तय होगी।
बीते विधानसभा चुनाव में बसों की कमी आई थी। तत्कालीन एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने चुनाव के लिए अन्य जनपदों से बसों की मांग की थी। इसमें हरदोई व सीतापुर जिले से 50-50 बसें आई थी। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों से विद्यालय के वाहनों को दुरुस्त कराकर फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के निर्देश दिया गया है। लोकसभा चुनाव में जितने वाहनों की मांग की गई है उसकी शत प्रतिशत उपलब्धता कराई जाएगी। अगर बसों की कमी होती है तो इन्हीं जिले से बसों की मांग की जाएगी।
नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज, भाजपा के ये नेता ले सकते हैं शपथ, जदयू की पूरी लिस्ट देखिये




