न कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’, मुरादाबाद में सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित

Breaking

मुरादाबाद: रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मुरादाबाद बदल चुका है, एक साथ कई उपाधियां मुरादाबाद के साथ जुड़ चुकी हैं। पहले पीतल नगरी थी, लेकिन वो बंदी की कगार पर थी। आज पीतल नगरी फिर से अपने पुरातन वैभव को प्राप्त कर चुकी है। मुरादाबाद देश के एक्सपोर्ट का एक हब बन चुका है। आज पीतल नगरी स्मार्ट सिटी भी बन गई है। दशकों से चली आ रही मांगें भाजपा सरकार में पूरी हुई हैं। मुरादबाद में राज्य विश्वविद्यालय स्वीकृत हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले मुरादाबाद के फ्लाईओवर अधूरे थे, उनका कार्य पूरा किया गया। कोयले की भठ्ठियों के कारोबारियों को परेशान किया जाता था तो हमने पीएनजी के कनेक्शन उपलब्ध कराए।

सलमान खान को मिल रहीं धमकियों पर कंगना रनौत बोलीं- देश सुरक्षित हाथों में है, डरने की जरूरत नहीं

सीएम ने कहा कि आज अपराधी सीना तानकर नहीं गले में पट्टा लटकाकर चल रहा है। अब दंगे नहीं दीपोत्सव, होलिकोत्सव और अन्य उत्सव मनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सारे कार्य डबल इंजन ने किया है अब ट्रिपल इंजन की जरूरत है।

अब प्रदेश किसी की बपौती नहीं है, न बुआ बबुआ और न भाई बहन की जोड़ी।
केवल विकास की बात हो रही है,न कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा।

पढ़ें मुख्यमंत्री के भाषण की मुख्य बातें

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि 54 लाख गरीबों को प्रदेश सरकार ने आवास योजना में घर दिया।
  • एक लाख 21 हजार घरों में बिजली, दस करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला।
  • 15 करोड़ लोगों को प्रदेश में कोरोना काल से मुफ्त राशन दिया गया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने तुष्टीकरण नहीं किया। योजनाओं के माध्यम से सबका विकास किया गया।
  • उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में कोयले की भट्टियों की जगह पीएनजी कनेक्शन दिया गया।
  • मुरादाबाद के शिल्पकार दिलशाद हुसैन के सम्मान मुरादाबाद ही नहीं पूरे देश का सम्मान।
  • मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं को गिनाया। बताया कि यहां की 1506 करोड़ रुपये की
  • परियोजना चल रही है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के लिए सरकार ने हर विकास काम किया।
  • मुरादाबाद में 17900 निराश्रित महिलाओं को 12,000 रुपये सालाना पेंशन मिल रहा है।

राशिफल: 01 मई, 2023