संवाददाता आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़आजमगढ़ । पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत गोवध, छेड़खानी, लूट, आपराधिक व आबकारी में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट विशाल भारद्वाज द्वारा 08 अपराधियों जो सिधारी, कंधरापुर, देवगाँव व मुबारकपुर से 01-01 तथा फूलपुर व सरायमीर से 02-02 अपराधियों को दिनांक- 30.09.2023 से 06 माह के लिए जिलाबदर किया है।
जिलाबदर हुए 08 अपराधियों का विवरण निम्नवत है-
1. शिवकुमार भारती पुत्र रामलखन , निवासी हरवंशपुर, थाना सिधारी, आजमगढ़ *(छेड़खानी)*
2. गुलशन यादव पुत्र जनार्दन यादव, निवासी कंधरापुर, थाना कंधरापुर, आजमगढ़ *(लूट)*
3. श्याम अवध चौहान पुत्र शिवचन्द्र चौहान, निवासी पाही, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ *(आबकारी)*
4.राहुल चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान , निवासी चकिया भगवानपुर, थाना देवगाँव, आजमगढ़ *(आपराधिक)*
- 5. हाफिज पुत्र वकील, निवासी मुड़ियार, थाना फूलपुर, आजमगढ़ *(आबकारी)*ओमप्रकाश विश्वकर्मा पुत्र झुल्लर विश्वकर्मा, निवासी सैदपुर, थाना फूलपुर, आजमगढ़ *(आबकारी)*
- 7. नफीस अहमद पुत्र मुख्तार, निवासी नई बाजार चककाजी, थाना सरायमीर, आजमगढ़ *( आपराधिक)*
- 8. मो0 फैसल पुत्र मो0 परवेज, निवासी अषाढ़ा, थाना सरायमीर, आजमगढ़ *(गोवध) में शामिल हैं




