रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर, बाराबंकी)
आज देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एस.बी.पी.एम. (SBPM) इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, रामनगर में देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा एक विशाल भव्य रैली निकाली गई, जिसमें तीनों सेनाओं के सोल्जर के साथ एयर डिफेंस सिस्टम एस – 400, इंडियन नेवी एयरक्राफ्ट, फाइटर प्लेन राफेल, सबमरीन, मिसाइल्स वा इंडिया गेट की झांकी ने पूरे क्षेत्र का मन मोहने के साथ समूचे रामनगर को ‘जय हिंद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान कर दिया।
समारोह की शुरुआत श्री हरिश्चंद्र तिवारी (पूर्व सभासद व एम एम ट्रस्टी ) जी द्वारा तिरंगा फहराने के साथ हुई। झंडा फहराने के बाद विद्यालय के डायरेक्टर श्री संतोष कुमार तिवारी जी ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व और अमर शहीदों के बलिदान के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती अल्का शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें देश के जिम्मेदार नागरिक बनने और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र सेवा करने की प्रेरणा दी।
अकादमिक प्रमुख (Head of Academic) मिस कीर्ति मिश्रा के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके उपरांत निकली रैली का नेतृत्व विद्यालय के इंचार्जेस संगीता शुक्ला, सूर्य प्रकाश मिश्रा और चांदनी शर्मा ने किया। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए और महापुरुषों की वेशभूषा में सजे हुए अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहे थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं स्टाफ सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। रैली के दौरान सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।




