संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब जिला सूचना कार्यालय में 6 फुट लंबा अजगर दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अजगर को देखने के लिए बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं हर कोई अपने घरों से निकल पड़े। एक बहादुर युवक बिना किसी डर के अजगर का मुंह पकड़कर उसे काबू में कर लिया। युवक बड़ी बहादुरी से अजगर को पकड़ लिया और उसका मुंह लाल गमछे से बंद कर दिया। युवक अजगर को बड़ी सावधानी से पकड़े हुए था। उसकी बहादुरी ने हर किसी को हैरान कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और तुरंत वन विभाग की टीम को बुलाकर अजगर को सुरक्षित वन विभाग की टीम को सौंप दिया ।




