संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में,श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 18.02.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानन्द कालोनी लेन नं0 5 खाली मैदान से 05 अभियुक्तगण 1-सुरेश सोनकर पुत्र सुद्धू लाल निवासी आदित्य नगर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी उम्र लगभग 42 वर्ष 2-रमेश कुमार पुत्र स्व0 हजारी निवासी आदित्य नगर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी उम्र 58 वर्ष, 3- राकेश कुमार पुत्र स्व0 प्रभू नारायण निवासी कर्माजीतपुर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष, 4- शिवकुमार पुत्र स्व0 कन्हैयासाह निवासी चितईपुर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी उम्र 48 वर्ष, 5- महेश पटेल पुत्र ओम प्रकाश पटेल निवासी आदित्य नगर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी उम्र 20 वर्ष को ताश के पत्तों के माध्यम से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया व कब्जे से कुल ₹4510/- व कुल ताश के 52 पत्ते बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0- 038/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
घटना का विवरण- दिनांक- 18/02/2026 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना चितईपुर क्षेत्र अंतर्गत विवेकानन्द कालोनी लेन नं0 5 खाली मैदान में कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं , यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है । मुखबिर खास की उक्त सूचना पर विश्वास करके थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुँच कर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 05 अभियुक्तगण उपरोक्त को कुल 4510/- रुपये व ताश के 52 पत्तों के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0 0038/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता–
1-सुरेश सोनकर पुत्र सुद्धू लाल निवासी आदित्य नगर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी उम्र लगभग 42 वर्ष । 2-रमेश कुमार पुत्र स्व0 हजारी निवासी आदित्य नगर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी उम्र 58 वर्ष । 3- राकेश कुमार पुत्र स्व0 प्रभू नारायण निवासी कर्माजीतपुर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष । 4- शिवकुमार पुत्र स्व0 कन्हैयासाह निवासी चितईपुर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी उम्र 48 वर्ष । 5- महेश पटेल पुत्र ओम प्रकाश पटेल निवासी आदित्य नगर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी उम्र 20 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण:– ताश के 52 पत्ते । जुआ की धनराशि ₹4510/
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 -038/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी।
गिरफ्तारी का स्थान- विवेकानन्द कालोनी लेन नं0 5 खाली मैदान चितईपुर वाराणसी ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 विवेक शुक्ला थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 राकेश सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी। उ0नि0 अवनीश कुमार थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी। हे0का0 राजय भारतीय थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । हे0का0 कमलेश सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी




