उप-निरीक्षक विनय कुमार सिंह बने निरीक्षक, एसएसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

Uncategorized

उप-निरीक्षक विनय कुमार सिंह बने निरीक्षक, एसएसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

आजमगढ़ मंडल ब्यूरो चीफ : रामनरायन राय उर्फ बबलू राय 

आजमगढ़ : जनपद के पुलिस विभाग में समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। जनपद आजमगढ़ में तैनात उप-निरीक्षक (एसएसपी PRO) विनय कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की स्वीकृति के बाद निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर दिनांक 07 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विनय कुमार सिंह के कंधों पर तीन स्टार लगाकर उन्हें निरीक्षक पद से अलंकृत किया। इस दौरान एसएसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
समारोह का माहौल गर्व और उत्साह से भरा रहा। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी मौजूद रहीं और उन्होंने भी नवपदोन्नत निरीक्षक को शुभकामनाएं दीं। विनय कुमार सिंह की यह पदोन्नति उनके वर्षों की मेहनत, अनुशासन और सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी इस सफलता से न केवल पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों को प्रेरणा मिलेगी, बल्कि यह संदेश भी जाता है कि लगन और ईमानदारी से किया गया कार्य हमेशा सम्मान दिलाता है। यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय बन गया है।