मेष
आज जॉब में आपकी इच्छानुसार काम नहीं होंगे। अपनी छवि की काफी चिंता रहेगी। अपनी कमजोरियों पर पर्दा न डालें। शुगर के रोगियों को तनाव और अत्यधिक मेहनत वाले कार्यों से बचना चाहिए। यात्रा काफी खर्चीली और उदासीन रहने वाली है।
वृष
आज आप अपने लक्ष्य को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। कारोबार में विस्तार करने के लिए अच्छा समय है। शुभचिंतक आपको अच्छी सलाह देने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में परस्पर विश्वास और मजबूती बढ़ेगी।
मिथुन
आज कारोबार में आपके ऊपर ज़िम्मेदारी का दबाव बढ़ेगा। अति आत्मविश्वासी रवैये से आपको बचना चाहिए। विरोधी आपके हितैषियों से आपकी आलोचना कर सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कर्क
आज व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। संतान के करियर की चिंता दूर होगी। साझेदारों के साथ मतभेद दूर होंगे। रचनात्मक विचारों के कारण लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है।
सिंह
आज अपने निजी कार्य दूसरों के विश्वास में न छोड़ें। संपत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद हो सकता है। यदि काम पर आप एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं तो आपको कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिये। धन को लेकर किसी से वायदा न करें।
कन्या
आज व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। समाज सेवा में आप काफी सक्रिय रहेंगे। यदि आप जॉब बदलना चाह रहे हैं तो दिन विशेष रूप से अनुकूल है। निजी संबंधों की समस्या को सुलझा लेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।
तुला
आज आप अपनी ही बातों में उलझ जाते हैं। इसलिए शब्द चयन में सावधानी रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के कारण आपके काम में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। काम समय पर होने के कारण आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक
आज छोटे कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपकी सराहना होगी। धार्मिक कार्यकलापों और मंत्र आदि में आपकी रुचि बढ़ेगी। अनुसंधान संबंधी प्रोजेक्ट्स से जुड़े लोगों को बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है।
धनु
आज अपने शत्रुओं को कमजोर समझने की गलती न करें। किसी अपने के व्यवहार से आपका हृदय दुखी होगा। छात्र अपने करियर को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। घर में किसी बात के कारण आपके ऊपर दबाव बन सकता है।
मकर
आज नई पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। वैवाहिक जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहने वाला है। होटल और पर्यटन से जुड़े कारोबार में आय काफी तेजी से बढ़ने की संभावना है।
कुंभ
आज समाज और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में नए सहयोगी जुड़ सकते हैं। आप अपने सहकर्मियों और विरोधियों के ऊपर काफी हावी रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज दूर होगा।
मीन