संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 09/04/2026 सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कफ सिरप से संबधित थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0-235/2025, धारा- 26 डी एनडीपीएस एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 61(2) /318(4)/336(3)/ 338/ 340(2) बीएनएस व धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित 02 नफर अभियुक्तागण को गिरफ्तार कर किया गया, जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही किये जाने की प्रकिया प्रचलित है।
घटना का विवरणः- थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कफ सिरप से संबंधित अभियुक्तगण (1) मुकेश कुमार यादव पुत्र स्व० राम कुमार यादव निवासी सी. 30/27-1-27 लोहामण्डी मलदहिया वाराणसी थाना सिगरा, वाराणसी (2) ऋषभ यादव पुत्र चन्द्र शेखर यादव निवासी जे. 12/81 एफ. के. ए. 1 धूपचण्डी थाना चेतगंज, वाराणसी को पूछताछ हेतु लाया गयां, जिनसे प्रचलित अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्राप्त हुए विभिन्न जीएसटी इनवाईस ई वे बिल व अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के बारे में विस्तृत पूछताछ की गयी तो संबंधित अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद एवं फरार अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद निवासी ए. 9/24 जे कायस्थ टोला प्रहलादघाट थाना आदमपुर वाराणसी के साथ मिलकर आपराधिक षडयंत्र के तहत ड्रग लाइसेन्स लेकर ड्रग लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए बड़े पैमाने पर भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप फेंसेडिल का क्रय व विक्रय फर्जी कूटरचित जीएसटी इनवाईस, ई वे बिल आदि दस्तावेज तैयार करके अवैधानिक तरीके से कोडीन युक्त कफ सीरफ का औषधीय प्रयोग से भिन्न नशे के सेवन के प्रयोग में क्रय बिक्रय भारी मात्रा में किया गया है जिसका तस्करी के माध्यम से गैर प्रान्त बिहार, बंगाल व त्रिपुरा आदि राज्यों के रास्ते अवैध डायवर्जन कर बड़े पैमाने पर आर्थिक लाभ प्राप्त किया गया। उक्त तथ्य को पूछताछ के दौरान संबंधित अभियुक्तगण द्वारा स्वीकार किया गया। इस प्रकार विस्तृत पूछताछ व प्राप्त विभिन्न ई वे बिल, जीएसटी इनवाइस बिल बैंक स्टेमेंट/ अन्य दस्तावेजों से यह स्पष्ट हो जाने पर कि अभियुक्तगण उपरोक्त का यह कृत्य अंतर्गत धारा 61(2)/318(4)/336(3) /338/340 (2) बीएनएस व धारा 8/21/26 डी/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध है से अवगत कराते हुए आज दिनांक 08.04.2026 को समय 17.25 बजे को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार अभियुक्तागण का विवरण-
1. मुकेश कुमार यादव पुत्र स्व० राम कुमार यादव निवासी सी. 30/27-1-27 लोहामण्डी मलदहिया वाराणसी थाना सिगरा, वाराणसी उम्र 32 वर्ष । 2. ऋषभ यादव पुत्र चन्द्र शेखर यादव निवासी जे. 12/81 एफ. के. ए. 1 धूपचण्डी थाना चेतगंज, वाराणसी उम्र-34 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. प्र०नि० दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। 2. उ0नि0 अंकित सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। 3. का० शिवाजी चन्द्र, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। 4. का0 शुभम सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। 5. का0 अखिलेश कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।




