थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार , चोरी का सामान हुआ बरामद

CRIME

संवाद दाता:- सलीम जावेद 

वाराणसी। अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.02.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 37/2026 धारा 305(ए) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित 02 नफर अभियुक्तगण 1.संजय गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता नि0 2/482 मछरहट्टा वार्ड थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष, 2. विष्णु कुमार चौबे पुत्र श्रीराम मनोहर चौबे नि0 अहिराना बस्ती गोलाघाट थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को चोरी के सामान के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदी नरिया रोड पर विद्युत उपखण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

घटना का विवरण- दिनांक- 18.02.2026 को आवेदक द्वारा उनके निर्माणाधीन मकान से कुछ अज्ञात लोगों द्वारा वायरिंग किया हुआ तार, बोर्ड एवं अन्य बिजली का सामान आदि के चोरी कर लेने के संबंध में थाना चितईपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था । उक्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0- 37/2026 धारा 305(ए) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त चोरी के प्रकरण से संबंधित 02 अभियुक्तगण उपरोक्त को थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया 

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-37/2026 धारा 305(ए) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बी0एन0एस0 थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता –  1.संजय गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता मछरहट्टा वार्ड थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष । विष्णु कुमार चौबे पुत्र श्रीराम मनोहर चौबे नि0 अहिराना बस्ती गोलाघाट थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान- करौंदी नरिया रोड पर विद्युत उपखण्ड के पास थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण – 

प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 अवनीश कुमार थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी । उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 राकेश सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 उ0नि0 सिद्धार्थ यादव थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी  का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी