थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा जीएसटी सम्बन्धी आर्थिक धोखाधड़ी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 10/04/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण 01. फरहान पुत्र मोहम्मद नसीमुद्दीन निवासी स्थायी पता गली न0 0 सरताज मोहल्ला कांति नगर थाना सीलमपुर पूर्वी दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष 02. अब्दुल्ला पुत्र मोहम्मद नवाब निवासी स्थायी पता पुराना सीलमपुर गली नंबर 4 थाना सीलमपुर पूर्वी दिल्ली वर्तमान पता स्प्लेंडर रेसिडेंसी हैदरगुडा फ्लोर न0 3 फ्लैट नंबर- 301 थाना Abid हैदराबाद राज्य तेलंगाना उम्र करीब 30 वर्ष को थाना ABID ROAD जिला हैदराबाद राज्य तेलंगाना के SBI GUN Foundery Road Blue Sea Hotel के पास से दिनांक 05.04.2025 को गिरफ्तार कर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा ट्राजिट रिमाण्ड प्राप्त कर दाखिला नियमानुसार थाना भेलूपुर के में दिनांक 09.04.2026 को किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं

घटना का विवरण:- मु0अ0सं0- 0529/2025 धारा 319(2), 318(4),338, 336(3), 340(2) बीएनएस व 132 जीएसटी अधिनियम बाबत मेसर्स VG ENTERPRISES के द्वारा धोखाधड़ी करते हुए कूट रचित दस्तावेज तैयार कर गलत तथ्यों को दर्शाते हुए अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से जीएसटी रजिस्ट्रेशन के दौरान दिया जाना तथा जीएसटी चोरी करने आदि कतिपय आरोपो के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0- 0529/2025 धारा 319(2), 318(4),338, 336(3), 340(2) बीएनएस व 132 जीएसटी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 

01. फरहान पुत्र मोहम्मद नसीमुद्दीन निवासी स्थायी पता गली न0 0 सरताज मोहल्ला कांति नगर थाना सीलमपुर पूर्वी दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष । 02. अब्दुल्ला पुत्र मोहम्मद नवाब निवासी स्थायी पता पुराना सीलमपुर गली नंबर 4 थाना सीलमपुर पूर्वी दिल्ली वर्तमान पता स्प्लेंडर रेसिडेंसी हैदरगुडा थाना Abid हैदराबाद राज्य तेलंगाना उम्र करीब 30 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 0529/2025 धारा 319(2), 318(4),338, 336(3), 340(2) बीएनएस व 132 जीएसटी अधिनियम, थाना भेलूपुर वाराणसी ।  

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

 प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी । उ0नि0 प्रदीप निषाद थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी । उ0नि0 मनोज कुमार राजपुर थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी । का0 कपिलदेव मौर्या थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी । का0 मनीष बघेल एसओजी कमि0 वाराणसी । का0 अवनीश पाण्डेय एसओजी कमि0 वाराणसी । का0 अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल कमि0 वाराणसी