सभी एमओआइसी योजनाओं में पेंडेंसी की नियमित मॉनिटरिंग करे : मुख्य विकास अधिकारी
बाराबंकी: जनपद की जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन आज मुख्य विकास अधिकारी अ. सुदन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में किया गया। मासिक समीक्षा बैठक में मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं/ कार्यक्रमों की भौतिक व वित्तीय समीक्षा विस्तृत रूप से की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने आभा आईडी बनाने को लेकर सख्त निर्देश दिए कि सभी आशाएं अपने लक्ष्य के सापेक्ष आशा आईडी बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने एमओआइसी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि सभी एमओआइसी अपनी आशाओं को सक्रिय करें, जिससे उनके स्तर पर होने वाली लापरवाही न होने पाए और योजनाओं में किसी भी प्रकार की पेंडेंसी ना रहे।
टीकाकरण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि टीकाकरण का कार्य शत प्रतिशत कराना एवं छूटे हुए बच्चों और लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान कराया जाए। और मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो आशाएं अपना कार्य पूर्ण रूप से नहीं कर रही हैं ,उनको चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई संज्ञान में लाई जाए। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ दिया जाए। उन्होंने आशाओं का भुगतान शत प्रतिशत कराने के निर्देश संबन्धित को दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए ।
बैठक में एचबीएनसी, एसएनसीयू, मंत्रा पोर्टल, सीडीआर अपडेट, कोल्ड चैन, वीएचएनडी सत्र ,ई सी आर पी, चिकित्सकों की उपलब्धता, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस की उपलब्धता, एमआईएस पोर्टल, एएनसी, परिवार नियोजन, पीपीआई सीडी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आरबीएसके, एमडीआर, आदि की विस्तार से समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश यादव , सीएमएस पुरुष जिला अस्पताल डॉ बृजेश, सीएमएस महिला जिला अस्पताल डॉ. प्रदीप, एसीएमओ डॉ डी के श्रीवास्तव, समस्त डिप्टी सीएमओ, जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भोंडले, डीपीएम सहित समस्त चिकित्सा अधीक्षक आदि उपस्थित रहे।
तालाबों, नालों व नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए: डीएम






